
बलवाड़ा निप्र से जितेंद्र गुर्जर की रिपोर्ट अखबार के लिए
बलवाड़ा थाना क्षेत्र की घटना नगर से चार किलोमीटर दूर गोबरी खेड़ा के रास्ते पर ग्राम केसरपाटी निवासी युवक हीरा पिता देवा जाति चारण उम्र -30 वर्ष ने फांसी लगा ली है दो महीने पहले भी युवक युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले थे यह बलवाड़ा थाना क्षेत्र में दूसरा मामला है युवक का शंव फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। युवक की एक साल पहले ही विवाह हुआ था। युवक सुबह बलवाड़ा दूध नापकर वापस घर लौट रहा था घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने युवक को ढुंढना शुरू की जिस पर युवक की बाइक गोबरी खेड़ा रास्ते के जंगल के पास खड़ी दिखी।जिसे ढुडने पर युवक जंगल के नाले पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक के जेब से सैंतीस सौ सत्तर रुपये भी मिलें हैं।युवक का शव मिलने की सुचना पर बलवाड़ा थाना प्रभारी सीएल कटारे एएसआई दिनेश डाबर आरक्षक संजय चौहान प्रधान आरक्षक बालु सिंह गिरेवाल सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा युवक का शंव फांसी के फंदे से उतारकर शंव को पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
इनका कहना थाना प्रभारी
सीएल कटारे।
प्रथम दृष्टिय मामला आत्महत्या का प्रतित होता है युवक की मृत्यु फांसी लगने से हुई है पुलिस जांच में जुटी है।