
20 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 2708 को दिया गया प्रशिक्षण
803 महिला व 1905 पुरूष कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण
कुक्षी – लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए 13 मई सोमवार
को होने वाले लोकतन्त्र के महोत्सव
के लिए सफल – सुचारू व निष्पक्ष
रूप से चुनाव सम्पन्न कराने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम प्रमोदसिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में 20 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 10 कक्षों में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में कुल 2708 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया । इनमें 803 महिला व 1905 पुरूष अधिकारी कर्मचारियों ने निष्ठापूर्वक पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण नोडल अधिकारी व तहसीलदार काशीराम वास्कले , तहसीलदार व मैनपावर मैनेजमेंट नोडल अधिकारी सहदेव मोरे , ईडीसी नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार भावना रावत , सहायक नोडल अधिकारी प्राचार्य अनिल कुमार दलाल , विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा , ईडीसी सहायक नोडल अधिकारी संजय कुमार चौधरी , संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी , विनय खामगांवकर , हेमन्त चौहान , भूपेन्द्र वर्मा , शकील मंसूरी तथा निर्वाचन शाखा प्रभारी जीवन अलावा के द्वारा टीम वर्क के रूप में सुचारू रूप से सुचारू प्रशिक्षण व्यवस्था की गई । प्रशिक्षण ले रहे अधिकारी कर्मचारियों को फार्म 12 उपलब्ध कराया गया जिसमें जानकारी भरकर जमा करने पर वे अपने मत का उपयोग निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण- पत्र के रूप में कर सकेंगे । प्रशिक्षण स्थल पर आँचल कक्ष भी बनाया गया तथा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सिविल हॉस्पिटल का चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहा । प्रतिदिन उपस्थिति के कार्य में सुरेश रावल , गोविन्द संवनेर , श्रीराम माली , राजेश जोशी , दिनेश जमरा , धीरेन्द्र बामनिया आदि का सराहनीय सहयोग रहा । उक्त जानकारी निर्वाचन मीडिया अधिकारी मनोज साधु व मीडिया प्रभारी इरफान मंसूरी ने दी ।