
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर-लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत बुरहानपुर जिले की दोनों विधानसभाओं में 13 मई, 2024 को मतदान होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बड़े उत्साह के साथ व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ‘‘मतदान मेरा अधिकार‘‘ की थीम पर ‘‘बुरहानपुर ने ठाना है मतदान करने जाना है‘‘ अंतर्गत ‘‘वोट‘‘ आकृति की मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता करने हेतु जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की महिलाओं द्वारा ऐतिहासिक स्थल आहूखाना पर मानव श्रंृखला बनाई गयी। वहीं खकनार जनपद पंचायत अंतर्गत वीर रेंगु कोरकू शासकीय महाविद्यालय खकनार के कैम्पस एंबेसडर तथा ग्राम मातापुर की महिलाओं द्वारा भी मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की गई। इस दौरान सभी को मतदान का महत्व बतलाया गया। मतदाताओं से मतदान दिवस के दिन स्वतंत्र, निष्पक्ष होकर वोट करने हेतु अपील भी की गई।