
नई दिल्ली। BJP attack on Congress manifesto कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने 25 लाख के बीमा कवर से लेकर महिलाओं के लिए कई वादे किए। अब कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा ने हमला बोला है।
भाजपा नेता सुधांशु तिवारी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर तटाक्ष करते हुए कहा कि ये कांग्रेस का न्याय पत्र नहीं, ये झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने साल देश पर राज किया, लेकिन देश की ऊर्जा का सही इस्तेमाल नहीं किया।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस राज में पहले साक्षरता दर बहुत कम थी, इस कारण लोग उसकी बातों में आ जाते थे। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार आने के बाद से साक्षरता दर में इजाफा हुआ है, इसलिए कोई भ्रम में नहीं फंसेगा।