
झाबुआ 5 अप्रैल 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के तहत संभागायुक्त द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ में स्थित स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण स्थल और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा सम्पूर्ण स्ट्रांग रूम का लेआउट प्लान के माध्यम से बताया गया । इसी के तहत मतदान सामग्री वितरण स्थल का रूट, मतगणना स्थल पर ईवीएम और राजनैतिक दलों के ऐजेन्टो के जाने के लिए पृथक मार्ग, मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट की मतगणना संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि संपूर्ण स्थल पर फायर सेफ्टी के उपकरण पेयजल से संबंधी व्यवस्था का ध्यान रखा जाए। ईवीएम और एजेन्टो के जाने के मार्ग के बीच बेरिकेडिंग की जाए, सीसीटीवी कैमरा की उपलब्धता व संचालन, प्रत्येक स्थल के पृथक्करण के लिए रंगीन साइन बोर्ड, मीडिया कक्ष के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। इसी के साथ प्रशासन और पुलिस द्वारा ईवीएम सुरक्षा हेतु सतत निगरानी की जाए। निर्वाचन सामग्री का वितरण किसी परेशानी के बिना संपन्न हो तथा मतगणना में समयानुसार हो जाए ।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण श्री अनुराग द्वारा स्पेशल फोर्स की रूकने की व्यवस्था के सम्बन्ध में उचित प्रबंध किए जाने हेतु निर्देशित किया और अभ्यर्थी और एजेन्ट के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया।