बुरहानपुर,भाजपा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने जी सहित पार्टी के वरिष्ठ, पधाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

अर्चना दीदी ने कहा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने की यात्रा में अपना जीवन समर्पित करने वाले असंख्य कार्यकर्ताओं का वंदन करती हूँ। संगठन के प्रति अटूट समर्पण, कार्य के प्रति निष्ठा व राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ दिन-रात लगनशील कार्यकर्ताओं ने भाजपा को करोड़ों देशवासियों की आशा और आकांक्षा का सशक्त माध्यम बनाया है।

jtvbharat
Author: jtvbharat