रमजान माह में सबसे अफजल है 26वीं शब अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर सैयद अकबर हुसैन जागीरदार

रहमतों और बरकतों का महीना माहे रमजान का आज 26 व रोजा है आज मुस्लिम समाज के लगभग लगभग तमाम लोग रात जाकर अपने अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों से तौबा करते हैं कहते हैं आज की रात को ही तमाम महीने में की गई इबादत कबुल व मकबूल की जाती है साथ ही अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर सैयद अकबर हुसैन जागीरदार ने बताया के रमजान गुनाहगारों के लिए अल्लाह का नायाब तोहफा है, इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नौमां महीना रमजान का बहोत ही पाक व मुकद्दस होता है, इस पूरे महीने के दौरान सभी मुसलमान अल्लाह की इबादत करते और रोजे रखते हैं, इस दौरान लोग दिल, दिमाग व शरीर को पाक साफ रखकर रोजा रखते हैं, साथ ही रमज़ान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, रमज़ान के तीस रोज़ों में 10-10 रोज़ों के तीन अशरे होते हैं पहला आशरा रहमत यानी अल्लाह के रहम का होता है, दूसरा आशरा मग़फ़िरत यानी गुनाहों की माफी का होता है, और तीसरा आशरा निजात यानी जहन्नम की आग से खुद को बचाने का होता है, आखरी अशरे की पांच ताक रातों में से किसी एक रात में शबे कद्र होती है जो हजार महीनों से बेहतर होती है, इन तीन अशरों में पाबंदी से रोज़े रखना, नमाज पढ़ना, जिक्र अज़कार करना, कुरआन की तिलावत करना, हर तरह के गुनाहों से बचने का अहद करते हुए अल्लाह से अपने किये पिछले गुनाहों की माफी मांगना ही अल्लाह की बारगाह में सच्ची इबादत मानी जाती है, इस रमज़ान भी नमाज और इबादत करके अल्लाह से अपने प्यारे देश भारत की प्रगति एवं आपसी सद्भभावना के लिए दुआओं का यह सिलसिला जारी रखते हुए सबको आमदे रमज़ान की दिली मुबारकबाद ।।

jtvbharat
Author: jtvbharat