आओ हम सब आगे आएं वोट डालने सारे जाएं

कुक्षी संकुल के शिक्षकों ने किया मतदान का आह्वान

कुक्षी – लोकसभा चुनाव 13 मई सोमवार को होना है इस हेतु मतदाताओं को जागरूक करने
मानव श्रृंखला बनाकर कुक्षी संकुल
के शिक्षकों ने आओ हम सब आगे आएं – वोट डालने सारे जाएं , सारे काम छोड़ दो – सबसे पहले वोट दो , लोकतन्त्र में भागीदारी – हम सबकी है जिम्मेदारी जैसे पोस्टर बैनर के साथ मतदाता जागरूकता के नारों का उद्घोष करते हुए स्वीप अभियान अन्तर्गत गतिविधि आयोजित की गई।
इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा , स्वीप प्लान के सहायक नोडल अधिकारी मनोज साधु , उपयंत्री जी. आर . आकरे , जनशिक्षक जितेन्द्र दुबे , हीरासिंह मुझाल्दा , सुभाष मोदी , भूपेन्द्र वर्मा , मनोहर कन्नौज , सखाराम जामोद , घनश्याम भावसार , कालूराम खेड़े , सीमा गुप्ता , लीला डावर , अर्चना मेहता , आशा वर्मा , कुन्दन राठौर , सगीर खान , आरिफ खान , संजीव भावसार , प्रतापसिंह मंडलोई , भेरूसिंह देसाई , दिलीप शर्मा , प्रतापसिंह मुझाल्दा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे ।

jtvbharat
Author: jtvbharat