
उज्जैन ब्यूरो
उज्जैन:- लोकसभा चुनाव प्रक्रिया चल रही है और ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस को लगातार कद्दावर कांग्रेसियों का भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में झटके पर झटके लग रहे है।
मंगलवार सुबह भोपाल में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सांसद अनिल फिरोजिया,विधायक अनिल कालूहेड़ा,वन मंत्री नागर सिंह चौहान की उपस्तिथि में रतलाम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल,जोबट विधान सभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के कद्दावर और कमलनाथ के खास समर्थक सुरपाल अजनार,उज्जैन नगर निगम पार्षद कुंदन माली सहित अनेक लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनको भाजपा का दुपट्टा हार पहनाकर सदस्यता प्रदान की गई।
झाबुआ रतलाम लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के आदिवासी क्षेत्र से कद्दावर नेताओं का भाजपा में शामिल होने से नुकसान होगा या नहीं यह चुनाव की घोषणा के बाद ही पता चलेगा फिलहाल भाजपा गदगद है।