
(संवाददाता जीरापुर शिवम गुप्ता)
खिलचीपुर नगर में आपसी भाईचारे की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली जहा खिलचीपुर के वार्ड क्रमांक 8 में सफाई करने वाले राजेश कुमार इंदौरिया व पार्वती इंदौरिया को साफा माला पहनाकर सम्मानित किया गया । राजेश द्वारा वार्ड में सुबह शाम दोनो टाइम लगातार सफाई की गई । रमज़ान के इस पवित्र माह में वार्ड 8 में स्थित मस्जिद बिलाल ( पूरा मस्ज़िद ) में लगातार इबादत , रोजा इफ्तार व तरावीह का दौर चलता रहा इस लिए दिनभर लोगो का आना जाना लगा रहता था जिसकी वजह से वहा के पार्षद प्रतिनिधि मुबारिक शाह चाचू के द्वारा रमज़ान के इस माह में खास तौर पर सफाई के लिए सफ़ाई कर्मचारी राजेश कुमार इंदौरिया विशेष ध्यान रखते हुए सुबह शाम सफाई कर वार्ड को साफ स्वच्छ रखा । इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मुबारिक शाह चाचू व मस्जिद इमाम हाफिज मतीन साहब , हाजी गुलाम मोहम्मद ,हाजी गफ्फार शाह, शफीक खान मस्जिद सदर, शहजाद शाह, सगीर खान, इस्माईल खान,आशिक व ओर भी अन्य लोगो की मोजूगी में कर्मचारियों का सम्मान किया गया ।