रतलाम नामली पुलिस को मिली एक अच्छी सफलता दोहरे हत्याकांड का एक और फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश रतलाम से
21 मार्च 2024 की रात्रि में बांगरोद नेगडदा मार्ग पर केशव पिता विष्णु लाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेंद्र पिता पूनम चंदोलिया जाती नई उम्र 29 साल निवासी अमलेटा थाना नामली की योजनाबद्ध तरीके से हत्या का शव को थाना नामली क्षेत्र के अंतर्गत मऊ नीमच फोरलेन हाईवे रोड कांडरवासा घंटे पर फेंक कर भाग गए थे,
मामले को रतलाम पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढा ने गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी राकेश खाखा एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं साइबर सेल की टीम गठित की गई साइबर टीम एवं नामली पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से 13 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की उन्हें न्यायालय में पेश किया गया लेकिन कुछ शेष आरोपी फरार चल रहे थे जिनकी घर पकड़ पुलिस कर रही थी थाना प्रभारी नामली विक्रम सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली 9 अप्रैल 2024 को फरार आरोपी प्रदीप पिता देवीलाल जोशी उम्र 31 वर्ष निवासी नेगडदा थाना नामली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस सफलता के लिए महत्वपूर्ण योगदान इन पुलिस कर्मियों का रहा
थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान सब इंस्पेक्टर अनुराग यादव सचिन द्वार प्रधान आरक्षक शैलेश ठकराल आरक्षक मयंक जाटव कुलदीप व्यास नामली पुलिस स्टेशन की रही महत्वपूर्ण भूमिका

jtvbharat
Author: jtvbharat