संकल्प ले रहे मतदाता वोट जरूर डालेंगे हम

मतदान प्रतिशत बढ़ाने जागरूकता रथ
कुक्षी – निर्वाचन आयोग की मंशानुसार प्रदेश भर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हर स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । धार – महू लोकसभा सभा क्षेत्र क्रमांक 25 के लिए 13 मई सोमवार को अपने मतदान का उपयोग करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर धार प्रियंक मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में कुक्षी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 198 के अन्तर्गत आने वाले निसरपुर विकासखण्ड के निसरपुर , ननोदा , चिखल्दा में ग्रामीण अंचलों में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम प्रमोदसिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में स्वीप अभियान अन्तर्गत मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद की जा रही है । निर्वाचन मीडिया नोडल अधिकारी मनोज साधु एवं सहायक ने अधिकारी इरफान मंसूरी ने बताया कि स्वीप प्लान की नोडल अधिकारी सुश्री कंचन वास्केल , सहायक नोडल अधिकारी विजय कुमार शुक्ला एवं दल के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । पोस्टर बैनर तथा शपथ संकल्प लेकर ग्रामीण मतदान के प्रति उत्साहित नजर आ रहे हैं ।

jtvbharat
Author: jtvbharat