
हसमुख बोहरा
नीमच:- शहर की अंबेडकर कॉलोनी स्थित ईदगाह पर आज मसर्रत से भरपूर त्यौहार ईद उल फितर के मौके पर शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी द्वारा ईद के खुतबे की नमाज अदा करवाई गई। इस खुशगवार मौके पर नीमच शहर के मुस्लिम समाज के पुरुषों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ईद की नमाज अदा की। सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी ने ईद की नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए दुआएं मांगी।
उन्होंने शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए नीमच शहर और जिले के लिए अमन चौन की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि पवित्र रमजान महीने के 30 रोज़े समाप्त होने के बाद बीती शाम ईद का चांद नजर आया। इसके बाद पूरे हिंदुस्तान सहित आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। मीठी ईद के मौके पर खासतौर पर आज ईद की सिवइयां बनाई और खिलाई जाएगी। उपहार स्वरूप बड़े अपने छोटों को स्नेह के साथ ईदी देंगे। छोटे अपने बड़ों को सलाम कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। स्नेही जन और परिजन एक दूसरे के घर पहुंचकर खुशी का इजहार करते हुए प्रेम से मिलते हैं। ईदु उल फितर के मौके पर सईद भाई काले, गुलाम रसूल पठान, जावेद दुर्रानी, इलियास कुरैशी, इकराम पहलवान, भूरा कुरेशी, इकबाल सेक्रेटरी, इकबाल कुरैशी, फिरोज पठान, सादिक मसूदी,शकील कुरैशी, साबिर मसूदी, अकबर खोईया, निसार मंत्री सहित मुस्लिम समाज के वरिष्ठों ने नीमच वासियो को ईद की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित कांग्रेस और भाजपा के नेता अनिल चौरसिया नंदकिशोर पटेल मुकेश कालरा, राकेश पप्पू जैन, तरुण बाहेती, महेश वीरवाल, राकेश अहीर, ओम शर्मा और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर एसपी अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही।