
राजेंद्र योगी
सतवास –गुड्डी पड़वा पर्व पर भगवा यात्रा सतवास नगर में परंपरागत अनुसार नाथ योगी संप्रदाय के द्वारा शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ जी की भगवा शोभायात्रा निकाली गई ।
यात्रा वार्ड नंबर 5 में आयोजित स्थल से नगर के प्रमुख मार्गो से होकर आयोजन स्थल पर पहुंची भगवान गुरु गोरखनाथ की महाआरती एवं अतिथि सम्मान व भोजन प्रसादी का आयोजन स्वरूप समाज के अलग-अलग स्थान से पधारे समाजजनों का यात्रा में सम्मान किया गया।
सर्वप्रथम भगवा यात्रा दौरान बाबा गुरु गोरखनाथ जी कि छायाचित्र पर पूजन दीप प्रज्वलित कर पुष्प माल्यार्पण के साथ ही यात्रा की शुरुआत की गई। नगर के चौराहों प्रमुख मार्गों पर सर्वसमाज द्वारा समाजजनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
नगर सतवास में भगवा यात्रा के दौरान देवास जिले सहित आसपास के सामाजिक बधुऔ ने भगवा यात्रा मैं शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।
भगवा यात्रा में शामिल यात्रा आयोजन के सूत्रधार बंसी नाथ योगी रंधा ,विष्णु योगी एवं आनंद योगी पत्रकार सहित योगेंद्र योगी सभी समाज जनों का गरिमामय आयोजन में अतिथियों द्वारा स्वागत करते हुए, नाथ संप्रदाय के आराध्य देव गुरु गोरखनाथ के उपदेशों के बारे में जानकारी साझा की।
गुरु गोरखनाथ के मंदिर निर्माण के संबंध में एवं समाज के आराध्य देव गुरु गोरखनाथ जी के नाम स्वरूप गोरख धंधा शब्द अखबारों में प्रसारित होने पर चर्चा की गई। साथी ही प्रशासन से अपील की गई की गोरखधंधा शब्द पर रोक लगाये।
इसके साथ ही आयोजन में झिरनिया गड़ा गांव रणथा सतवास बागली कांटा फोड़ देवास चीचली सहित नाथ संप्रदाय के समाजसेवी उपस्थित रहे। यात्रा में प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया से पत्रकार राजेंद्र योगी बागली, सेवानिवृत शिक्षक श्री अशोक योगी कांटाफोड़ ने नाथ संप्रदाय के पधारे समाज जनों को हिंदू नव वर्ष एवं गुडी पड़वा पर्व, तथा सफल आयोजन की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।
सफल आयोजन भगवा यात्रा में शामिल हुए अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज उपाध्यक्ष नारायण व्यास विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला अध्यक्ष रामविलास जाट गोपी कृष्ण व्यास लाल लाल पटेल नितिन राव मराठा राजेश माली लाल शिंदे एवं सतवास क्षेत्र के आसपास से नाथ समाज से सामाजिक बंधु तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से राजेंद्र योगी रविंद्र परमार किशोर यादव ,हेमंत यादव सोनू कहार, मनोज डाबी, आनंद योगी एवं योगी समाज नाथ संप्रदाय के समाज जनों के समक्ष, शिव अवतारी आराध्य देव गुरु गोरखनाथ जी की महाआरती कर प्रसाद ग्रहण किया गया।
इस सफल आयोजन का आभार मानते हुए आगामी वर्ष पर भी भगवा यात्रा आयोजन नगर सतवास में यथावत रहेगा। आयोजन का विराम देते हुए ,श्री आनंद योगी ने सभी का आभार माना।