आम्बुआ चांद का दीदार होते ही ईद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया।

संवाददाता- वैभव जाधव

आम्बुआ:- आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में एखलास व एहतराम के साथ गुरुवार को आम्बुआ मे ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
चांद का दीदार होते ही ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया बाजार में रौनक बढ़ गई देर रात तक लोग अपनों को ईद की बधाइयां देते नजर आए।
सामूहिक रूप से मिल-जुलकर इबादत की गई। सुबह से ही लोग नए-नए कपड़े पहनकर अपने-अपने मोहल्ले से लेकर मस्जिद की ओर नमाज अदा करने के लिए पहुंचने लगे।
ईद-उल-फितर के मौके पर मुसलमान भाइयों ने खोशू व खोजू के साथ नूरानी माहौल में ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-फितर की सामूहिक नमाज अदा करते हुए खुदा का शुक्र अदा किया और देश के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर बच्चे से बूढ़े तक सभी नये कपड़े व रंगबिरंगी टोपियों में सजे हुए अपने गांव की ईदगाह में नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। नमाज के बाद सामूहिक रूप से खैर व आफियत, अपने गुनाहों से माफी, जहन्नुम से बचाव तथा आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द तथा विश्व शांति के लिए सामूहिक दुआ की गई।
आम्बुआ थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई व उनकी टीम हर मौके पर अलर्ट रही ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो।

jtvbharat
Author: jtvbharat