
जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश ग्वालियर से
**********
अवैध शराब तस्कारियों पर कार्रवाई कर, जेल की हवा खिलाई
**********
अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई की, एक्सीडेंट की हुई कमी
********
एससी एसटी एक्ट के तहत करवाई में कमी
**********
ग्वालियर बिजोली पुलिस स्टेशन प्रभारी आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल द्वारा जब से प्रभार लिया गया उसे समय से लगातार अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी से करने में कोई कमी नहीं रखी, अवैध तरीके से संचालित होने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई की,
और समाज को एक नया मोड़ दिया,
सर्वप्रथम अवैध तरीके से शराब बेचने वाले तस्करों पर करवाई की, जिसके चलते क्षेत्र की महिलाएं थाना प्रभारी आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल के पास पहुंचकर प्रशंसा व्यक्त की, और बताया मैडम आपने शराब तस्कर के ऊपर कारवाई करके बहुत अच्छा किया क्योंकि हमारे घर के लोग शराब पीकर आते थे, और हमारे साथ दुर्व्यवहार करते थे आज हमें दुर्व्यवहार से राहत मिली,
अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की पहले अवैध उत्खनन को लेकर सड़क पर सैकड़ो वहांन दौड़ लगाते थे जिससे दुर्घटना होती थी लेकिन जब से अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई एक्सीडेंट दुर्घटनाओं में कमी आ गई है,
पहले ST एससी ऐक्ट के तहत अपराध पंजीबद होने में देर नहीं लगती थी लेकिन जब से अपने पदभार ग्रहण किया ST एससी एक्ट के तहत अपराधों में कमी आ गई है,
इस प्रकार की कार्यशैली बिजोली पुलिस स्टेशन प्रभारी आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल की देखी गई जिसको लेकर क्षेत्र की आम जनता के बीच खुशी की लहर छा गई है,
जब हमारी टीम बिजोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुंचकर आम जनता से चर्चा की तब बताया गया पहली बार हमारे क्षेत्र में कोई पुलिस अधिकारी के रूप में मिला है जो अपने ऑफिस में ना बैठते हुए आम जनता के बीच बैठकर हमारी समस्या सुनते हैं और समस्या का समाधान करते हैं,
ग्वालियर बिजोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों में खौफ है अवैध गतिविधि संचालित करने वाले तस्करों क्षेत्र छोड़कर अन्य क्षेत्र में चले गए हैं,
कुछ समय पहले आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल ने देसी कट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था जब वह जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आए तब मैडम से मिलने पहुंचे और संकल्प लिया हम कभी भी इस प्रकार का अपराध आप जीवन में नहीं करेंगे,
तो आप देख सकते हैं अच्छे कार्य की पूजा होती है आज ग्वालियर बिजौली थाना क्षेत्र की जनता आईपीएस अफसर अनु बेनीवाल की कार्यशैली से खुश होकर उन्हें स्थाई रूप से थाने पर कार्य करने की मांग कर रहे हैं