
एक परिसर मे चार या उससे ज्यादा मतदान केन्द्रो का किया बारीकी से निरीतक्षण
कल्याणपुरा से प्रकाश चौहान की रिपोर्ट
लोक सभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पदम विलोचन शुक्ल व्दारा कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पोलिग बुथो का किया निरीक्षण साथ ही जहाँ पर एक ही परीसर पर चार या उससे अधिक मतदान केन्द्र है उनका भी निरीक्षण किया । ग्राम खेडा मे हाई स्कुल के पोलिग बुध व ग्राम कल्याणपुरा के उत्कृष्ट हाई सेकंड्री स्कुल का निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक के साथ उप. पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा एंव अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर व थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भूरिया मोजुद थे ।