खिलाड़ियों ने मस्कट से दिया मतदान का संदेश

हसमुख बोहरा
नीमच:- लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता के तहत कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी श्री दिनेश जैन, नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम सीईओ जिला पंचायत श्री गुरु प्रसाद के निर्देशन एवं जिला समन्‍वयक म.प्र. अभियान परिषद श्री वीरेन्‍द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन के सहयोग से ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने “मस्कट” के माध्यम से “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” का संदेश दिया। आयोजन मे रेल्वे के स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए एस वर्मा ने खिलाड़ियों को कहा कि वे अपने पेरेंट्स को चुनाव में मतदान करने के लिये जरूर कहे और मस्कट को अपने घरों के बाहर लगाए। श्री वर्मा ने भी अपने घर के बाहर मस्कट को लगाया। आयोजन में जन अभियान परिषद के पवन कुमरावत, ताइक्वांडो एसोसिएशन के जय प्रकाश लोधा सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat