ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई गई साथ ही मतदाता जागरूकता की ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई

झाबुआ–इंदौर फर्स्ट से रमेश कुमार सोलंकी

झकनावदा— मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवाकुर संस्था JS फाउंडेशन (झकनावदा सोशल फाउंडेशन) द्वारा आज दिनांक 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई गई एवं मतदाता जागरूकता की ग्रामीणों को शपथ दिलवाई।
उक्त कार्यक्रम नगर के माली मोहल्ले में रखा गया। जिसमें मतदाता को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु डॉक्टर रमेश सोलंकी द्वारा वाचन करते हुए शपथ दिलवाई गई एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले के जन्म जयंती पर उनके चित्र को जगदीश चौयल, लिंकन भायल, रमेश मुलेवा, सोहनलाल माली बालचंद कच्छावा के द्वारा माल्यार्पण के साथ अगरबत्ती, दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती मनाएगी। साथ ही विडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के वीडियो व गीत एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले द्वारा समाज हित में किए गए समाजिक परिवर्तन के योगदान को दिखाया गया।
उक्त कार्यक्रम में नगर के गण मान्य नागरिक में
डॉ रमेश सोलंकी, चंद्रशेखर राठौर ,बालू कछावा, जगदीश चोयल, फकीरचंद माली,
बाबूलाल सोलंकी, राजू माली‌, रमेश मुलेवा, सुनील मुलेवा, जीवन कछावा, तनीश नगरिया, धर्मेंद्र पालेडीया, रौनक चौहान, मनीष मुलेवा, रमेश मुलेवा, रितेश प्रजापत, कान्हा मुलेवा,
सोहनलाल पालेडिया,
एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता सहायिका ग्राम कोटवाल एवं साथ ही ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के सदस्य एवं सेक्टर प्रभारी प्रवीण यादव उपस्थित हुए।

jtvbharat
Author: jtvbharat