श्री हिमांशु बैरागी डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित

दिनांक 09 अप्रेल 2024, मंगलवार को चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081, नवसम्वतसर के पावन पर्व गुड़ी पड़वा पर विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के 28 वे दीक्षांत समारोह के अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय श्री मंगुभाई पटेल जी, मुख्य अतिथि माननीय महानिदेशक मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, डॉ. मृत्युंजय महापात्र जी द्वारा श्री हिमांशु बैरागी पिता श्री कृष्ण दास जी बैरागी को पी.एच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया l दीक्षांत समारोह के अवसर पर सम्मानीय अतिथि पदमश्री माननीय श्री भगवतीलाल राजपुरोहित जी, माननीय कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. अखिलेश कुमार पांडे जी, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा जी उपस्थित रहे l डॉ. हिमांशु बैरागी वर्तमान में शहर के महाविद्यालय में प्रबंधन विषय की शिक्षा प्रदान कर रहे है l
इस अवसर पर डॉ. हिमांशु बैरागी के गुरुजन, माता पिता, पारिवारिक सदस्यो, मित्रो, विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया है l

jtvbharat
Author: jtvbharat