
जिला ब्यूरो पुष्पेंद्र सिंह लोधी
हटा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक नोडल अधिकारी स्वीप प्राचार्य डॉ. के. पी. अहिरवार के नेतृत्व में प्रतिदिन विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन सतत रूप से स्वीप प्लान के अंतर्गत किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज शासकीय महाविद्यालय हटा की राष्ट्रीय सेवा योजना की एनएसएस वालंटियर एवं ई एल सी के सदस्यों द्वारा हटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश देते हुए उन्हें आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया।
ज्ञात है कि युवाओं द्वारा इस तरह के कार्यक्रम स्वीप प्लान के अंतर्गत प्रति दिन दमोह जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के ईएलसी सदस्यों द्वारा किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को सजग एवं जागरूक करते हुए नागरिकों को वोट के महत्व से अवगत कराना है। इसके अंतर्गत ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के कैंपस एंबेसडर एवं ईएलसी सदस्य गौरव राठौर, आफरीन बानो, अंकित मुंडा एवं अन्य सदस्यों द्वारा अपने निवास स्थान के समीप सुभाष कॉलोनी, बड़ापुरा, धरमपुरा, मल्लपुरा आदि स्थानों में मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वीप प्लान के अंतर्गत स्वीप समिति सदस्य एनएसएस जिला संगठन डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी, सिद्धार्थ जाउरकर एवं सौरभ खरे द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है।