
संवाददाता-कमल राठौर
भानपुरा :- लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत वार्ड क्रमांक 5 मतदान केंद्र 70 के युवा मतदाताओं ने ईद के शुभ अवसर पर शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली है। यह युवा मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे। शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ संबंधित बी एल ओ मैराज चौधरी ने दिलाई है, शपथ लेने वाले युवा मतदाताओं में शादाब, शोहेब, फरदीन, सकलेन,अमान आदि सम्मलित थे।