स्कूल जाते समय छेड़छाड़ से परेशान होकर की थी सुसाइड: पूछताछ में युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया, आरोपी युवक पर FIR दर्ज

 टाण्डा
स्कूल जाते समय छेडछाड़ से परेशान होकर युवती ने सुसाइड कर लिया था। पूरा मामला पुलिस की जांच में सामने आया, युवक बात नहीं करने पर धमकी भी युवती को देर रहा था। पुलिस को परिजनों ने ही बयान में प्रताड़ित करने वाले युवक की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में राहुल पिता मावरिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को अरेस्ट करके पूरे मामले का खुलासा करेगी।
दरअसल, 29 अप्रैल को शाम के समय टांडा थाना अंतर्गत ग्राम गेटटा में स्थित खेत पर 18 वर्षीय कल्पना (परिवर्तित नाम) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। युवती परिजनों के साथ खेत पर गई थी, कुछ देर तक नहीं लौटने पर मां जब खेत के दूसरी और देखने गई तो युवती बेसुध अवस्था में पड़ी थी। परिजनों ने सुसाइड का कारण पूछा तो युवती ने गांव के ही युवक राहुल के बारे में जानकारी दी। परिजन युवती को गंभीर अवस्था में लेकर इंदौर पहुंचे, जहां पर युवती का उपचार सात दिनों तक चला, हालांकि 5 अप्रैल को रात करीब 11.30 बजे युवती ने दम तोड़ दिया। इधर, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
युवती के परिजनों ने पुलिस को थाने में बयान दर्ज करवाए। परिजनों के अनुसार युवती गांव के ही स्कूल जाती थी, इस दौरान आते-जाते समय गांव का ही राहुल उसे परेशान करता था। आरोपी स्कूल जाते समय बोलता था कि मैं तुझे पसंद करता हूं। अगर बात नहीं करेगी तो तुझे मारुंगा। इसी बात से तंग आकर ही युवती ने आत्महत्या की थी। टांडा थाना प्रभारी गुलबासिंह भयडिया के अनुसार युवती ने सुसाइड किया था, परिजनों ने बयान में एक युवक का नाम बताया है। प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई, जल्द ही युवक को अरेस्ट किया जाएगा।
jtvbharat
Author: jtvbharat