
संवाददाता- वैभव जाधव
आम्बुआ:- प्रदेश में 8 से अधिक महिला शिक्षिकाओं को कोऑर्डिनेटर महेंद्र यादव द्वारा निकाल कर नई नियुक्ति देने पर सभी प्राचार्य हुए सख्त। कहां पहले जिले के बड़े अधिकारियों से लिखवा कर लाओ कि हम आपको नियुक्ति क्यों दें। आम्बुआ हाई स्कूल प्राचार्य नरेंद्र भारद्वाज द्वारा शिक्षिका विजया सिनाने को पहले ही उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए है वही हाई स्कूल आम्बुआ प्रभारी प्राचार्य लोंग सिंह भयडीया का कहना है कि स्कूल व संस्था की जानकारी हमें होती है जो शिक्षिका पिछले 3 वर्ष से उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य कर रही है जिनका रिजल्ट 99% है उसे कोऑर्डिनेटर महेंद्र यादव निकालने वाला होता कौन है जबकि महेंद्र यादव आज तक अलीराजपुर जिले में एक बार भी नहीं आया और न आम्बुआ स्कूल मे आकर उसके द्वारा कोई जानकारी ली गई तो फिर वह किसी शिक्षिका के कार्य के बारे में कैसे बता सकता है शनिवार को हमारे स्कूल में महेंद्र यादव द्वारा ऑफर लेटर देकर किसी महिला को भेजा गया किंतु हमारे द्वारा उसे जिले में भेज दिया गया क्यो की जो व्यावसायिक शिक्षिका हमारे संस्था में कार्य कर रही है उनके पास कोर्ट स्टे आर्डर है हम स्टे आडर की अवहेलना नहीं कर सकते। JTV संवाददाता द्वारा जिला अलीराजपुर (आम्बुआ) विजया सोनाने, जिला उज्जैन(बड़नगर)प्रीति पंचोली उपाध्याय, जिला झाबुआ (पेटलावद) गिरिजा पाटीदार, जिला धार (गंधवानी) गेंदा सिसोदिया, जिला धार (बिडवाल) सारिका बघेल, जिला नीमच मनीषा राठौड़, जिला रतलाम (जावरा) वर्षा धाकड़, जिला मंदसौर (गरोठ) सीमा शर्मा, से बात की तो उन्होंने बताया कोऑर्डिनेटर महेंद्र यादव पर कार्यवाही होना चाहिए यह लाखों रुपए लेकर नई नियुक्तियां दे रहा है। हम महिलाएं एक दूसरे को नहीं जानती थी किंतु अब हम सब एक साथ है इसके विरुद्ध यथासंभव हर कार्रवाई करेंगे और हमे न्याय ना मिला तो हम इसके विरुद्ध सामूहिक एफआईआर दर्ज कराएंगे।