प्रियंका गांधी आज जालोर में भरेंगी हुंकार, अशोक गहलोत के बेटे के लिए मांगेगी वोट

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर है। पहले दिन वे जालोर लोकसभा क्षेत्र के भीनमान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के लिए वोट मांगेगी। अगले दिन सोमवार को प्रियंका गांधी दौसा लोकसभा के बांदीकुई और अलवर में रोड शो करेंगी

प्रियंका आज सुबह जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वहां से विशेष विमान से जालोर पहुंचेंगी। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा भी जाएंगे। भीनमाल में सभा के बाद वे रात्रि विश्राम सवाई माधोपुर में करेंगी। अगले दिन बांदीकुई में चुनावी सभा और अलवर में रोड शो करेंगी।

आज डिप्टी सीएम भी जालोर में

इधर, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी आज जालोर दौरे पर रहेंगी। वे आमसभा एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे बागरा कस्बे में

jtvbharat
Author: jtvbharat