ग्राम बेसला के ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाने बाबत

हसमुख बोहरा

नीमच :- जिले के रामपुरा वन क्षेत्र के ग्राम बेसला में विगत कई दिनों से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है और अब ग्राम में भी पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा है इसके आतंक से आतंकित ग्रामीणजन में दशहत का माहौल व्याप्त होकर शाम के समय घर से बाहर निकलने और अपनी खेती कृषि भूमि पर जाने में घबरा रहे है जिनको नुकसान भी हो रहा है वही अपने जान माल की सुरक्षा का भी भय बना हुआ है ।
ग्राम बेसला के भयभीत ग्रामीणों ने वन मंडलाधिकारी नीमच से उक्त आतंक मचाने वाले तेंदुए को पकड़ने हेतु एक पत्र समस्त ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त दिया है और मांग की है की इस समस्या से दो दिन में मुक्ति दिलाई जाए अन्यथा मजबूरन ग्रामीणों को वन चौकी का घेराव करना पड़ेगा और जब तक तेंदुए के आतंक से मुक्ति नही मिलेगी तब तक धरना प्रदर्शन किया जावेगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat