माता के गीतों से गूंजा डीपीएस प्रांगण

कुक्षी।आस्था व भक्ति का पर्व गणगौर दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज द्वारा परम्परागत उल्लास के साथ मनाया। दाताहरी मंदिर में माताजी के पूजन के बाद रथ नगर भ्रमण करते हुए डीपीएस पहुँचे जहाँ महिलाओं ने रनुबाई व धनियर राजा के रथों से माहौल आस्था व भक्ति से सराबोर हो गया। माता के गीतों व जयकारों से डीपीएस प्रांगण गूंजने लगा।माताजी की बिदाई के बाद भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।पर्व को लेकर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती साधना कैलाश चंद्र गुप्ता के साथ महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।वातावरण गणगौरमयी दिखाई दे रहा था।इस मौके पर समाज अध्यक्ष उत्सवलाल गुप्ता,वरिष्ठ समाजसेवी महेन्द्र सेठ गुप्ता, राणाप्रताप गुप्ता, राजेन्द्र साजी, बाबूलाल गुप्ता,आदि के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे शामिल थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat