अम्बेडकर जयंती: भाजपा ने माल्यार्पण कर किया नमन, अनुयायियों ने निकाला जुलूस

राणापुर, नावेद रजा

रविवार को नगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल राणापुर द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के‌ वरिष्ठ नेता मनोहर लाल सेठिया ने सभी को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के संविधान पर भाजपा आगे बढ़ रही है आने वाले लोकसभा चुनाव में हम 400 से ज्यादा सीटें जीत कर एक बार फिर केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनाएगे और डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के संविधान को आगे बढ़ाएगे। कार्यक्रम का संचालन ओबेसी मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश राठोड़ ने किया आभार मंडल अध्यक्ष लाला गाहरी ने व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक, ललित बंधवार,दिलीप नलवाया, मुकेश नागोरी, संचित कटारिया, कमलेश नायक, पार्षद लोकेंद्र सिंह परिहार (राजु ठाकुर), पार्षद कन्हैयालाल (कनु) प्रजापत, सहित अन्य भाजपाइ उपस्थित रहे। वहीं इस अवसर पर उनके अनुयायियों द्वारा जुलुस भी निकाला गया। जुलूस की शुरुआत गुजरी मैदान से हुई ढोल बाजे के साथ अम्बेडकरवादी अपने हाथों में तिरंगा व जय भीम के ध्वज लेकर चल रहे थे। जुलूस के पीछे एक बग्गी में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर का चित्र सजा हुआ‌ था। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ, पुराना बस स्टैंड पहुंचा जहां अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat