रविवार 14 तारीख को गुना की एक निजी होटल में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर से मंत्री तुलसी सिलावट रूबरू हुए

जिला ब्यूरो चीफ राजेश माथुर

चिकित्सा प्रकोष्ठ के सम्मेलन में मंत्री सिलावट ने डॉक्टरों को नल,नील का दर्जा दिया और कहा कि मैं ऐसे डॉक्टरों को प्रणाम करता हूं

मंत्री तुलसी सिलावट ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर के साथ एक निजी होटल में फैमिली की तरह 2 घंटे व्यक्तित् किया और साथ में भोजन किया और कहा कि मैं आपके साथ आपके सहयोग में सदैव तत्पर रहूंगा

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के सम्मेलन में मंत्री तुलसी सिलावट उपस्थित रहे और चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर को नल ,नील का दर्जा दिया और कहा कि अपने आपदा के समय कोरोना के समय जो काम किया है जो हिम्मत दिखाइए वह सरायनी है और आपकी वजह से जनता की जान बची है एक डॉक्टर 100 फैमिली से संपर्क रखता है और वह फैमिली डॉक्टर कहा जाता है और आप डॉक्टर की वजह से गांव सुखी जीवन जी रहा है मंत्री सिलावट ने कहा कि इस बार मोदी जी के सपने को सहकार बनाने के लिए सिंधिया को जीतने के लिए अगर गिलहरी जैसा भी योगदान रहा तो इस बार भाजपा 400 पर होगी

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ और अखिल भारतीय चिकित्सा संघ के संयुक्त तत्वाधान में गुना जिले में लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चिकित्सकों का सम्मेलन आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री, तुलसी सिलावट उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य और ग्वालियर के संगठन प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, विधानसभा के संयोजक आलोक विजयवर्गी ,कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और गुना शिवपुरी लोकसभा के प्रभारी डॉ सचेत व्यास ने की! कार्यक्रम का संचालन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिले संयोजक डॉक्टर भूपेंद्र धाकडे ने किया कार्यक्रम में चिकित्सा संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अजीत गोयल ने चिकित्सकों के समक्ष अपने विचार रखें, कार्यक्रम में सैकड़ो चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डॉक्टर घनश्याम शर्मा ने किया इस आयोजन में 100 से अधिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर उपस्थित रहे

jtvbharat
Author: jtvbharat