
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर नि.प्र- मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन में एवं सी ई ओ जिला पंचायत व् स्वीप नोडल अधिकारी सृष्टि देशमुख के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में इस देश के युवा भावी पीढ़ी एवं समस्त स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा की आने वाली 13 मई 2024 सोमवार सूरज की पहली किरण के साथ में मतदान शत प्रतिशत हो इस महती भूमिका को इस देश की युवा पीढ़ी एवं आदरणीय गुरुजनों के सिवाय इस जिम्मेदारी को अच्छे से और कोई निभा नही सकता है l क्योकि मतदान हम सभी का नैतिक मुलभुत अधिकार है l आओ हम सभी मिलकर एक ऐसा अलख जगाये की इस देश से ,इस क्षेत्र से कोई भी मतदाता अपना मतदान करने से वंचित ना रह पाए l श्री जैन ने कहा की शत प्रतिशत मतदाताओ का मतदान – देश को बनाएगा सर्वोच्च महान l हम इस बात को तभी चरितार्थ कर पायेगे जब हम सब मिलकर शत प्रतिशत मतदान की परिकल्पना को साकार करे l इस अवसर पर सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या के साथ साथ समस्त स्टाफ व् बहुत बड़ी संख्या में अध्यनरत युवा पीढ़ी के छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे l