
उज्जैन / जगदीश परमार
उज्जैन | अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महासभा के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जोशी ने महर्षि गौतम समाज उत्थान न्यास उज्जैन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गौतम जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर शिरकत की | श्री जोशी ने कहा कि उज्जैन में समाज की गतिविधियां सराहनीय है, उन्होंने न्यास के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी एवं उनकी पूरी टीम को इस अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी और समाज की धर्मशाला बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया |इस अवसर पर पत्रकार विश्वास शर्मा ने अ. भा. अध्यक्ष श्री जोशी से मुलाकात कर आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के सदस्यों को जिस भी राजनीतिक दल ने प्रत्याशी बनाया हो उसे संसदीय क्षेत्र के समाज जनों को एकजुट होकर समाज के प्रत्याशी को विजय बनाकर उसे लोकसभा में भिजवाने के प्रयास करने चाहिए | इस पर श्री जोशी ने कहा कि समाज के सदस्य जो कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी हैं उन्हें हर संभव मदद की जानी चाहिए |
कार्यक्रम में समाज के बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी | इस अवसर पर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती माया त्रिवेदी, पं.नरेन्द्र व्यास,ओम प्रकाश शर्मा, पं.नितिन उपाध्याय ,बसंत त्रिवेदी, भूपेंद्र तिवारी,हनुमान प्रसाद शर्मा, एडवोकेट आलोक शर्मा, किशोर शर्मा सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे |