बड़वानी और खरगोन जिले के आबकारी विभाग ने कि बड़ी कार्यवाही,लाखों रूपये की शराब ओर महुआ लहान को किया नष्ट

बड़वानी लोकसभा निर्वाचन हेतु लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर बड़वानी कलेक्टर राहुल फटिंग और खरगोन कलेक्टर तरुण मिश्र के आदेश पर बड़वानी जिला आबकारी अधिकारी RC बारोड व खरगोन जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर आबकारी टीम बड़वानी उड़नदस्ता प्रभारी SI आनंद पाल सिंह मंडलोई व खरगोन उड़नदस्ता प्रभारी ADEO सजेंद्र मोरी के नेतृत्व में मंगलवार बड़वानी जिले के ग्राम करामतपुरा में संयुक्त कार्यवाही मे 4 हजार 250 किलोग्राम लाहन व 90 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त कर 5 प्रकरण वृत प्रभारी बी एस जमरा द्वारा बनाए गए वहीं अजयपालसिंह भदौरिया द्वारा खरगोन जिले के ग्राम भोइंदा में 6 प्रकरण में 240 बल्क लीटर हाथभट्टी शराब और 9 हजार 500 किलोग्राम महुआ लाहन को जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए गए। विभाग द्वारा जब्तशुदा अवैध शराब व महुआ लाहन का बाजार मूल्य 14 लाख 8 हजार रुपए बताया गया है। वहीं इस कार्यवाही में दोनों जिलों के आबकारी विभाग के दल में K.K. शर्मा,KS मांगोदिया, आरक्षक हुकुमचंद पाटीदार व अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

jtvbharat
Author: jtvbharat