
महेश मेवाडा
भोपाल / सीहोर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक डॉ.अभिजीत देशमुख ने मध्यप्रदेश मे सभी लोकसभा में लोकसभा प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किये जिसमें सीहोर के डॉ.महेश मेवाड़ा को विदिशा लोकसभा प्रभारी एवं राधेश्याम विश्वकर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया l इस अवसर ब्रजेश जी पांडेय,जीवनलाल सेन,डॉ.दिपक व्यास, गोपालसिँह राजपूत,नितेश महांकाल,चंदरसिंह राजपूत,पप्पुसिंह मेवाड़ा एवं विदिशा, रायसेन सीहोर आदि जिलों के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी l व प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा जी एवं डॉ.अभिजीत देशमुख जी का आभार व्यक्त किया l