
झाबुआ 17 अप्रैल, 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में 17 अप्रैल 2024 को विकासखण्ड पेटलावद में जनजातीय बालिका छात्रावास वन कन्या आश्रम पेटलावद में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, लोक गीत के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में बी ई ओ श्री राकेश कुमार यादव, बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि, बीएसी सोलंकी, शिक्षिका मंजुला नागर, ज्योति व्यास ,हॉस्टल की बालिकाएं और स्टॉफ उपस्थित रहे।