
इंदौर। रामनवमी पर बुधवार को इंदौर मंडी बंद थी। इसी दिन शाम को दिल्ली व अन्य बाजारों से तुवर में तेजी की सूचनाएं पहुंची। गुरुवार को जब मंडी में कामकाज शुरू हुआ तो तुवर की कीमत में 200 रुपये तेजी देखी गई।
इसके असर से तुवर दाल के दाम भी 200 रुपये क्विंटल और बढ़ा दिए गए।
दरअसल, तुवर में मिलर्स की पूछपरख धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगी है। दूसरी ओर आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने और घरेलू मांग का दबाव बढ़ने से चेन्नई तुवर लेमन काफी ऊंची बोली जा रही है। इसी का असर प्रदेश की कई मंडियों पर देखा गया। घटे भावों पर स्टाकिस्ट व किसान तुवर की बिकवाली के इच्छुक नहीं है। मंडियों में तुवर की अवाक भी बेहद कमजोर होने के साथ ही तुवर का स्टाक भी काफी घट गया है। स्थितियां देखते हुए आगे तुवर की कीमतों में गिरावट की संभावना कम हैं। इंदौर में तुवर महाराष्ट्र सफेद बढ़कर 11500-11700, कर्नाटक 11600-11800, निमाड़ी तुवर 9800- 11200 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। साथ ही उड़द दाल में उपभोक्ता मांग का दबाव बढ़ने के कारण कीमतों में तेजी दर्ज की गई। उड़द दाल के भाव 100 रुपये ऊंचे बोले गए।
इधर, राजस्थान में चना की खरीद बढ़ाने हेतु पंजीयन समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। इस साल केंद्र ने राजस्थान को चना खरीदी के लिए 4.52 लाख टन लक्ष्य दिया। चने के दाम एमएसपी से ऊंचे होने के कारण किसानों ने कम मात्रा में पंजीकरण किया है। ऐसे में राजस्थान सरकार को खरीदी लक्ष्य हासिल होना मुश्किल है। इंदौर में मिलर्स की चने में लेवाली अच्छी रहने से भाव पुनः मजबूत बोले गए। चना कांटा 6300-6350 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। वहीं मसूर और मसूर दाल में अपेक्षित ग्राहकी नहीं होने से भाव में गिरावट रही। मसूर घटकर 6000-6025 रुपये रह गई। कंटेनर में डालर चना बढ़कर 40/42 12300, 42/44 12000, 44/46 11700, 58/60 10000, 60/62 9900, 62/64 9800 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।
गेहूं के दामों में मजबूती
इंदौर मंडी में गेहूं की आवक सीमित है जबकि दामों में मजबूती देखी जा रही है। गेहूं की आवक छावनी मंडी में कुल 5000 बोरी व लक्ष्मीबाई मंडी मिलाकर 15 हजार बोरी से ज्यादा नहीं है। मिल क्वालिटी गेहूं 2475 से 2500, पूर्णा 2850-2900, लोकवन 3000 से 3100 और मालवराज 2525 से 2550 रुपये क्विंटल बिका।
दलहन के भाव – चना कांटा 6300-6350, विशाल 6000-6150, डंकी चना 5500-5800, मसूर 6000-6025, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11500-11700, कर्नाटक 11600-11800, निमाड़ी तुवर 9800- 11200, मूंग 9000-9200, बारिश का मूंग नया 9200-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 8800-9200, मीडियम 7000- 8000, हल्की उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल।
दालों के भाव – चना दाल 8000-8100, मीडियम 8200-8300, बेस्ट 8400-8500, मसूर दाल 7200-7300, बेस्ट 7400-7500, मूंग दाल 10550-10650, बेस्ट 10750-10850, मूंग मोगर 11450-11550, बेस्ट 11650-11750, तुवर दाल 14200- 14300, मीडियम 15200-15300, बेस्ट 16200-16300, ए. बेस्ट 17100-17200, पैकिंग तुवर दाल नई 17300, उड़द दाल 14300-11500, बेस्ट 11600-11700, उड़द मोगर 11900- 12000, बेस्ट 12100-12200 रुपये प्रति क्विंटल ।।
इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 10000-11000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9500, मिनी दुबार 7500-8500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल।