
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर में कांग्रेस नेताओं के निष्कासन रद्द होने पर पार्षद दल ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी, अकील आज़ाद,नूर काज़ी, उबेद शेख,अब्दुल्ला अंसारी,हामिद डायमंड का आज बुरहानपुर में कोंग्रेस पार्षद दल ने आतिश बाजी ओर ढोल तासो के साथ जोरदार स्वागत किया।पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एक जुट होकर जनता के बीच जाएंगे देश के लोकतंत्र को बचाना है हम सब धर्म निरपेक्ष ताकतों के साथ मिलकर देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचने, झुटो बईमानों से मुक्त करने के सकल्प के साथ मैदान में उतर कर INDIA गठबंधन की सरकार देश मे बनाएंगे।कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा किये गए विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच जायेगे जिन्होंने बुरहानपुर जिले में ताप्ती मिल,नेपा मिल को चालू करवाकर क्षेत्र की जनता को रोजगार दिलाने के साथ साथ विकास के अनेकों कार्य किया।
स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षद गन अजय उदासीन ,इनाम अंसारी, आसिफ शेख के साथ ही इकराम अंसारी,मोइन अंसारी,दिनेश शर्मा,हेमंत पाटिल,मुशर्रफ़ खान, मोहम्मद शहजान, नजीर अंसारी,कमललेश शाह, जयपाल नवानी, श्याम बन्नतवाला अनीस अंसारी, उजैर अंसारी सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओं नेताओ ने जश्न मना कर अपने नेताओं का पुष्प मालाओं से स्वागत किया।