साई भक्तो ने भक्तिभाव के साथ मनाई भगवान श्री राम नवमी, साई बाबा, भगवान महर्षि वाल्मिकी एवम छत्रपति शिवाजी महाराज की आरती कर प्रसादी का वितरण किया।

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर। (शाहपुर) ग्राम अड़गांव के ओम साईं राम नगर में श्री सदगुरु साईनाथ महाराज समिति द्वारा श्री राम नवमी सादगी, भक्तिभाव एवम हर्षोल्हास के साथ मनाई। श्री सदगुरू साईनाथ महाराज समिति की महिलाओं ने भगवान श्री राम, भगवान महर्षि वाल्मिकी, साई बाबा एवम छत्रपति शिवाजी महाराज जी के प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर आरती की गई। एवम सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। बता दे साई भक्तो द्वारा हर त्यौहार एकता एवम भक्ति भाव के साथ मनाया जाता। यहां पर हर गुरुवार को साईं बाबा की आरती कर प्रसादी के रूप में भक्तों को खिचड़ी का वितरण किया जाता है।

jtvbharat
Author: jtvbharat