◆ थाना लालबाग पुलिस को 05 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ्तारी वारंट तामिल करने में मिली सफलता।

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस को 05 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ्तारी वारंट तामिल करने में सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा (1) पवन पिता राजेश नागदेव, उम्र 20 वर्ष निवासी कटनी कैंप सिंधी बस्ती जिसके विरुद्ध वर्ष 2020 के 34(2) आबकारी एक्ट एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था तथा (2) विशाल पिता विजय भीसे उम्र 45 वर्ष निवासी मिलचाल लालबाग एवं (3) रेणुका पति विशाल भीसे, उम्र 37 वर्ष निवासी मिलचाल लालबाग को गिरफ्तार किया गया है। विशाल भीसे के विरुद्ध वर्ष 2021-22 के 138 एनआईए (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में 3 स्थाई वारंट व रेणुका भीसे के विरुद्ध 2 स्थाई वारंट जारी किए गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरी. जयपाल राठौर, प्रआर. पवन शर्मा, प्रआर. अजय वारूले, आर. दीपांशु, आर. दीपाली की सराहनीय भूमिका रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat