
अलीराजपुर 18 अप्रैल 2024 । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि वीसी के माध्यम से संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह द्वारा अलीराजपुर जिले के जनजाति कार्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा की । इस दौरान संभाग आयुक्त श्री सिंह ने कक्षा 9 वी से 12 वी तक के राज्य छात्रवृत्ति एवं पोस्ट मैट्रिक के छात्रवृत्ति की समीक्षा की । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने संभाग आयुक्त को अवगत कराया कि अलीराजपुर जिला प्रशासन के किए गए विशेष प्रयासों के कारण लगभग 98 प्रतिशत छात्रवृत्ति के वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण किया गया है एवं छात्रवृत्ति सेन्कशन करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
इस वीसी मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी , प्रभारी सहायक आयुक्त आदिम जाति विभाग श्री संजय पोरवाल , जिला शिक्षा अधिकारी श्री अर्जुन सिंह सोलंकी समेत संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो – 07 वीसी में उपस्थित अधिकारी