दुष्कर्म के मामले में एक साल से फरार भगोड़ा एमपी से गिरफ्तार।

गोपाल नरवाडिया

जावद!, 19 अप्रैल। जिला पुलिस की विशेष टीम ने वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गत वर्ष कोतवाली निम्बाहेड़ा में दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में वांछित भगौड़े को एमपी के जावद से गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर रखते हुए जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एएसपी मुकेश सांखला व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के निर्देशन और रामसुमेर मीणा थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार, कानि. हेमंत, रंजीत व धर्मेंद्र का गठन किया।
टीम ने जनवरी 2023 से थाना कोतवाली के दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे भगौड़े सेगवा निवासी प्रकाश पुत्र शंभू लाल मीणा को जावद आने की सूचना पर पुलिस टीम ने बिना समय गवाएं जावद पहुंचकर बताए हुलिए के व्यक्ति को डिटेन किया। आरोपी की गिरफ्तारी में जावद पुलिस का सहयोग रहा।

jtvbharat
Author: jtvbharat