Lok Sabha Chunav Voting: 1 बजे तक यूपी में 36.69%, बिहार में 32.41%, महाराष्ट्र में 32.36% और राजस्थान में 33.73% वोटिंग

Lok Sabha Election LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान शुक्रवार को रहा है। सुबह 7 बजे से जारी मतदान में 16 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। जिन प्रमुख राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं।

Lok Sabha First Phase Voting: पहले चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान हो जाएगा। यहां बीजेपी के स्टार नेता व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, डीएमके की कनिमोझी, डीएमके के दयानिधि मारन का भविष्य तय होगा। हिंदी पट्टी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, जितिन प्रसाद, किरिन रिजिजू जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

Lok Sabha Chunav 2024: 1 बजे तक का मत प्रतिशत

 

  • तमिलनाडु: 39.51%
    • त्रिपुरा: 53.04%
    • उत्तर प्रदेश: 36.69%
    • उत्तराखंड: 37.33%
    • पश्चिम बंगाल: 50.96%
    • बिहार: 32.41%
    • छत्तीसगढ़: 42.57%
    • मध्य प्रदेश: 44.43%
    • महाराष्ट्र: 32.36%
    • राजस्थान: 33.73%

मतदान करने के बाद बोले योग गुरु बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार में अपना वोट डालने के बाद कहा, ‘मेरा वोट भारत के लिए है… मेरा वोट भारत को बीमारी मुक्त और नशा मुक्त बनाने के लिए है। मैंने हमारे युवाओं के बेहतर शिक्षा भविष्य के लिए वोट किया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और अपना वोट डालें। 100% मतदान अवश्य होना चाहिए क्योंकि एक मजबूत, स्वस्थ, दूरदर्शी और पारदर्शी लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।

jtvbharat
Author: jtvbharat