
माता रानी के भंडारे में हजारों उपासक व श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की
राजेंद्र योगी बागली
धर्म नगरी बागली जटायु की तपोस्थली मे हो रही विगत नौ दिनों से मां शक्ति की आराधना के आखिरी दिन बागली के ऐतिहासिक धार्मिक तीर्थ स्थल प्राचीन कालिका माता मंदिर पर बुधवार को उपासकों के बीच हवन पूजन ,कन्या भोज व महाआरती के साथ नवरात्रि पर्व का समापन हुआ। इन नौ दिनों तक चले आस्था के पर्व नवरात्रि के दिनों के चलते माता के दरबार में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दिखाई दी। चेती नवरात्रि के दौरान बागली के प्राचीन कालिका माता मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व के अवसर चल रहें यज्ञ की बुधवार को पूर्णाहुति हुई।
, जिसके तहत गुरूवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। मां कालीका परिसर में स्थित भगवान शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया गया।
यह जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी पंडित राजेश तिवारी ने बताया कि, भंडारे के पूर्व मंदिर परिसर में विधि-विधान पुर्वक वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मंदिर में शिव पंचायतन की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इस प्राण प्रतिष्ठा में माता रानी के दरबार में भंडारे सहित संपुर्ण व्यवस्था में मंदिर समिति एवं नगरवासियों का सराहनीय योगदान रहा। बागली नगर वासियों एवं आसपास क्षेत्र से उपासक श्रद्धालु भंडारे में पहुंच रहे हैं। भोजन प्रसादी के दौरान युवाओं ने सेवा भाव से श्रमदान किया। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन समिति एवं नगरवासियों एवं मात्रशक्तियों ने उत्साह के साथ सहयोग दिया।
नगर की समस्त महिलाओं एवं बहनों ने भी भंडारे की व्यवस्था में हाथ बंटाया।