पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ – कलेक्टर डॉ बेडेकर

लोक सभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष तथा निर्विघ्न आयोजित किये जाने हेतु मतदान दलों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का द्वितीय चरण दिनांक 18 अप्रैल 2024 से आयोजित किया जा रहा हैं। द्वितीय चरण में लगभग 3520 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। गुरुवार को प्रथम शिफ्ट में कुल 325 मे से 304 मतदान कर्मी एवं द्वितीय शिफ्ट में कुल 322 में से 310 मतदान कर्मी प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे । इस प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी , मतदान अधिकारी 1, 2, और 3 को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एवं अनुविभागीय अधिकारी चं.शे.आ नगर श्री एसआर यादव संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

jtvbharat
Author: jtvbharat