सेवा मैत्री ‘संस्था बुरहानपुर का पहला कार्यक्रम गरीब महिलाओं को ठंडे पानी के मटके वितरण किए

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर , 50 वर्षों से सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाली सीनियर सिटीजन महिलाओं ने ‘सेवा मैत्री’ संस्था का शुभारंभ कर गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए ठंडे पानी के मटकों का वितरण किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष इंद्रजीत कौर बिंद्रा ने बताया कि हमारी पूरी जिंदगी समाज सेवा में निकली है। आज 65 से 70 वर्ष की उम्र की हम महिलाएं फिर से समाज सेवा के क्षेत्र में उतरी हैं । घर वाले मना करते हैं,फिर भी हमारे अंदर जो सेवा का भाव है वह हमें यह कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संस्था की सचिव रफ़त आसिफ़ ख़ान ने बताया कि आज पहला शुभारंभ कार्यक्रम संस्था द्वारा ठंडे पानी के मटकों का वितरण कर किया गया है। कोषाध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा कि जल ही जीवन है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए हमसे जितना भी हो सका, गरीब महिलाओं को मिट्टी के मटके देकर ठंडा पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। इस अवसर पर मनोरमा एच शर्मा , मीना एस चौहान,रजनी गट्टानी,प्रेमलता सांकले, सुहानी ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat