
धर्मेंद्र भट्ट
रतलाम जिले के ताल तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कोट कराडिया में कल दिनांक 19 अप्रैल को गांव में बंसीलाल पिता रामचंद्र जी के लड़के के पुत्र रणछोड़ का विवाह था जिसमें रात्रि में गांव में वर निकासी हाथी पर बैठकर डीजे के साथ निकाली गई वर निकासी में समस्त गांव वासियों ने सहयोग भी किया और ना ही इस प्रकार की वर निकाशी पर किसी भी गांव वासी को कोई आपत्ति नहीं थी किंतु आज कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर ग्राम वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई वहीं गांव वालों के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया गया एवं गांव की शांति भंग करने की कोशिश की गई जिससे नाराज होकर गांव के समस्त ग्राम वासी द्वारा आज पुलिस थाना ताल पर पहुंचे एवं थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया को एक आवेदन दिया जिसमें इस प्रकार से सोसल मीडिया पर गलत पोस्ट कर गांव की शांति भंग करने की जो कोशिश की गई एवं गांव वालों के प्रति गलत शब्दों का प्रयोग किया गया एवं भविष्य में इस प्रकार की कोई भी गलती ना हो इसलिए ऐसे लोगो पर शक्त से शक्त कार्रवाई करने की समस्त ग्राम वासियों द्वारा मांग की गई