एक एक मतदाता जब मतदान कर अपने घर लौटता है तो वह अपने आप में गर्व महसूस करता है – ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर नि.प्र.- मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन में एवं सी ई ओ जिला पंचायत व् स्वीप नोडल अधिकारी सृष्टि देशमुख के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने नेपानगर क्षेत्र के सिटीजन हायर सेकंडरी स्कूल में उपस्थित मतदाताओ को संबोधित करते हुए कहा की प्रत्येक मतदाता जब मतदान कर घर लौटता है तो वह अपने आप में गर्व महसूस करता है क्योकि वह जानता है की मतदान करना मेरा सवैधानिक मौलिक अधिकार होने के साथ साथ मेरा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य व् धर्म है l प्रत्येक मतदाता के किये गये मतदान से एक प्रतिनिधि का चयन होता है और यही प्रतिनिधि ईमानदारी पूर्वक जब सरकार में बैठकर देश को चलाने का कार्य करता है तो मतदाता को गर्व होता है की यह हमारा चुना हुआ प्रतिनिधि है l आओ हम सब मिलकर 13 मई 2024 वार सोमवार को सूरज की पहली किरण के साथ में हम सभी मतदातागण मतदान करे राष्ट्र के प्रति अपना धर्म निभाए l
इस अवसर पर सिटीजन हायर सेकेंडरी स्कूल नेपानगर की प्राचार्य वंदना जवादे ,समाजसेवी डॉ किरण सिंह , नेपानगर क्षेत्र के समाज सेवी एल एल लोवंशी , सुनील कुलकर्णी , महेश शिवहरे एवं समस्त स्टाफ इस अवसर पर उपस्थित था l

jtvbharat
Author: jtvbharat