
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर-लोकसभा निर्वाचन के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आई.आर.एस.(भारतीय राजस्व सेवा) व्यय प्रेक्षक श्री अमित चंद्र सुनाल आज बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहें। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने व्यय प्रेक्षक श्री सुनाल से सौजन्य भेंट की। व्यय प्रेक्षक श्री सुनाल ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन संबंधी किये जा रहे कार्यो के बारे में चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।व्यय प्रेक्षक श्री सुनाल ने असीरगढ़ एसएसटी चेक पाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्मी के मौसम के मद्देनजर कूलर की व्यवस्था, छाया, प्रकाश व्यवस्था, बैठक व्यवस्था तथा कर्मचारियों की शिफ्ट वाईस ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। एसएसटी, एफएसटी व वीएसटी टीमों के सदस्यों आपसी समन्वयता से सक्रिय रहकर कार्य करने तथा बेहतर तरीके से मॉनीटरिंग करते हुए कार्यवाही की वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिये।