
कुकड़ेश्वर:-( हसमुख बोहरा )नगर में स्वच्छता अभियान को लेकर स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शासन निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान हेतु आज सुबह दिनांक मु.नपा.अधि. कमल सिंह परमार ने किया नगर में भ्रमण आज सफाई कर्मचारियो,द्वारा चंपा चौक, धोबी मोहल्ला, रंगरा मंदिर,और हरिजन मोहल्ला,तक की नाला – नालिया की विशेष सफाई अभियान चला कर सफ़ाई करवाई गई और साथ ही नगर में साफ सफाई को लेकर कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश एवं इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से चर्चा करें तो उन्होंने कहा कि समय-समय पर नगर की मुख्य नालियों एवं नगर में दवाई का छिड़काव व सफाई साथ में रहकर की जाती हैं जिससे की बीमारियां न फेले एवं साफ सफाई को लेकर एक टीम बनाई गई जिसकी मानिटीरिंग कर्मचारियों द्वारा की जाती हैं एवं नगर में प्रतिदिन दो सफाई की गाड़ियां कचरा उठाने के लिए चलाई जा रही है जो दो सुबह नगर में भ्रमण करती है वह एक गाड़ी शाम को भ्रमण करती हैं जिससे कि नगर में गंदगी ना फैले एवं सफाई के प्रति भी आम नागरिकों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जाता है सफाई अभियान में अन्य कर्मचारी महेश विश्वकर्मा,रामलाल प्रजापती,पप्पू जी मोदी,जयराम,मैट आशीष, पवन,रामचरण,उपस्थित रहे।