एक गृहणी अपने घर को अपनी मेहनत और लगन से स्वर्ग बनाती है उसी अनुरूप शत प्रतिशत मतदान की परिकल्पना से इस देश को भी स्वर्ग से सुंदर बनाया जा सकता है – ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर नि.प्र.- मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन में एवं सी ई ओ जिला पंचायत व् स्वीप नोडल अधिकारी सृष्टि देशमुख के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नेपानगर क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन आम चुनाव मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने महिला बाल विकास आँगनवाड़ी केंद्र 8 व् 9 संजय नगर पर उपस्थित जनसमुदाय कोयह बताया की मतदान हर मतदाता के लिए क्यों आवश्यक है और हम सभी मतदाताओ को मतदान क्यों करना चाहिए इस पर विस्तृत जानकारी देकर मतदाताओ को मतदान के लिए प्रेरित किया l श्री जैन ने कहा की महिला मतदातागण मतदान तो स्वयं करे ही किन्तु वह दुसरो को भी व् घर परिवार को मतदान के लिए प्रेरित करे l जिस प्रकार एक गृहणी अपने घर को अपनी मेहनत और लगन से स्वर्ग बनाती है उसी अनुरूप शत प्रतिशत मतदान की परिकल्पना से इस देश को भी स्वर्ग से सुंदर बनाया जा सकता है उक्त अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में मतदातागणों के साथ साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर प्रगति खराडे ,सामाजिक कार्यकर्ता डॉ किरण सिंह ,नेपानगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एल एल लोवंशी ,सुनील कुलकर्णी , महेश शिवहरे एवं बड़ी संख्या में अन्य मतदातागण उपस्थित थे l इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओ को मतदान की शपथ भी महेंद्र जैन द्वारा दिलाई गई l

jtvbharat
Author: jtvbharat