कानीखेडी करेगा शत प्रतिशत मतदान, ग्रामीण जन ने ली शपथ

30 अप्रैल को निकल जाएगी बाइक रैली मसाज रैली एवं साइकिल रैली मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ व स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डाक्टर योगेश भरसट के निर्देशन बीईऔ परता अहिरवार बीआरसी कपिल तिवारी के दिशा निर्देश पर संकुल केंद्र शासकीय कन्या हाई स्कूल गाँधी चौक जन शिक्षा केंद्र नौघई क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से शत-प्रतिशत मतदान की थीम पर 10 दिवसीय मेगा इवेंट्स कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। योग गुरू सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने बताया स्वीप गतिविधि के अंतर्गत 27 अप्रैल को मॉर्निंग एक्टिविटी, 29 अप्रैल को पालक शिक्षक मीटिंग का आयोजन, 30 अप्रैल को बाइक रैली, मशाल रैली, साइकिल रैली, पैदल रैली आयोजन किया जाऐगा। इसी के अंतर्गत शनिवार को ग्राम कानीखेडी मे मार्निंग एक्टिवी मे
ग्रामीण जनो को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई । प्रधानाध्यापक दीपक नामदेव ने बताया इससे पहले एकीकृत शाला एवं , सामाजिक चेतना केंद्र कानीखेडी मे मतदाता जागरण अभियान के अंतर्गत बच्चो ने अपने पालको को शत प्रतिशत मतदान करने पत्र लेखन किया एवं घर जाकर अपने अभिभावको को पत्र पढकर सुनाऐ साथ ही पूरे गाँव मे रैली निकालकर मतदाताऔ को जागरुक किया। रसोईयो द्वारा थाली सजाऔ प्रतियोगिताऔ का आयोजन हुआ। बच्चो ने रंगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया । माक पाल मे बच्चो ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी बनकर चुनाव दिवस का आयोजन किया। अक्षर साथी कुमारी काजल नामदेव ने सामाजिक चेतना केंद्र मे दर्ज असाक्षर साथियो को मतदान करने के महत्व बताऐ । पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुनील दांगी ने ग्रामीण जनो से इस बार कानीखेडी मे शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया ।कार्यक्रम मे राजकुमार सोनी, ब्रजेश दांगी, मुंशीलाल अहिरवार, मंजूलता नामदेव, प्रीति चतुर्वेदी सहित बडी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat